किशनगंज, फरवरी 23 -- किशनगंज। संवाददाता कोढोबारी थाना क्षेत्र के पत्थरघट्टी पंचायत की एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला नोलिश बेगम के बयान पर पति सहित छह लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज करवाया गया है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी 13 वर्ष पूर्व कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा। बाद में पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम के रूप में 2 लाख रुपए व बाइक की मांग की जाने लगी। मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई। कुछ दिनों बाद दो बच्चे भी हुए। लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.