किशनगंज, जुलाई 16 -- किशनगंज। संवाददाता दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों के द्वारा महिला को मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में सोमवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शहर के मोतीबाग करबला निवासी महिला का विवाह वर्ष 2024 को दिघलबैंक थाना क्षेत्र के युवक से हुआ था। शादी करने के बाद दोनों लहरा चौक स्थित भाड़े के मकान में रहने लगे थे। कुछ दिनों के बाद महिला अपने पति के साथ ससुराल चली गई। जहां पति के साथ-साथ ससुराल वाले भी उसे दहेज की मांग कर शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पति ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। घटना के बाद महिला मायके में रहने लगी। लोकलाज की खातिर कुछ दिनों तक वह चुप रही। लेकिन न्याय गुहार लगाने महिला थाने पहुंच गई। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.