गोरखपुर, मई 29 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद कोतवाली पुलिस ने दहेज प्रताड़ना व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि थाने पर दर्ज मुकदमे के आधार पर अभियुक्त मनीष साहनी पुत्र रामनजर साहनी निवासी ग्राम नरहरपुर थाना बड़हलगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके खिलाफ इसकी पत्नी मृतका शिवानी के पिता आजमगढ़ के हर्रा चुंगी पुलिस कालोनी अशोक साहनी ने तहरीर देकर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। बताया कि विवाह के समय से हमारी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा दहेज में दो लाख रुपया व एक मोटर साइकिल की मांग करते हुए प्रताड़ित करते थे। 25 मई 2025 को ससुराल वालों द्वारा पुनः प्रताड़ित किया गया और ससुराल में ही मेरी पुत्री की मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.