पीलीभीत, जुलाई 20 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मीरपुर निवासी विमलेश पुत्री शिवदयाल ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह बरेली जिले के थाना बहेडी क्षेत्र के ग्राम बांसबोझ निवासी सत्यपाल पुत्र नत्थूलाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। पति के अलावा सास नन्ही देवी, जेठ जगतपाल, जेठानी रीता देवी, नंद हीरा देवी,सावित्री व माया देवी, नन्दोई भारत, संजू निवासी खमडिया आजमपुर थाना मीरगंज जिला बरेली, फूफा थान सिंह निवासी ग्राम बसवोझ थाना बहेडी जिला बरेली ने दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग की। दहेज न देने पर उसके दोनों बच्चों के साथ उसको मारपीट कर ससुराल से एक माह पूर्व निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.