सुल्तानपुर, दिसम्बर 15 -- दोस्तपुर। थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता रुपाली जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी फरवरी 2024 में अभिषेक कुमार जायसवाल पुत्र विजय कुमार जायसवाल निवासी ग्राम बिल्हार घाट, कस्तूरीपुर, थाना पूरा बाजार, जनपद अयोध्या के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति अभिषेक जायसवाल, ससुर विजय कुमार जायसवाल, सास माया जायसवाल तथा ननदें महिमा जायसवाल व मानषी जायसवाल द्वारा दहेज में कार और 10 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया क...