पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम सेमपुर निवासी सरस्वती देवी ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पुत्री पल्लवी का विवाह 3 वर्ष पूर्व थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम गायबोज निवासी विपिन कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। 9 दिसंबर को वह अपने पुत्र कमल के साथ अपनी पुत्री की ससुराल ग्राम गायबोच पहुंची। वहां उसके दामाद विपिन, उनकी मां दयावती और पिता दुर्गा प्रसाद ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसके पुत्र ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। किसी तरह वह अपनी पुत्री को ससुराल से लेकर मायके आ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.