पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कलां निवासी कुसुमा देवी पत्नी चंद्रपाल ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 12 जून को सुबह आठ उसके पति चंद्रपाल ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। आरोपी पूर्व में भी उसके ऊपर चाकू से हमला कर चुका है। मारपीट की शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने भी उसका पक्ष लेते हुए मारपीट कर घर से धक्का देकर निकाल दिया। दो पुत्रियां होने का भी ताना दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.