रांची, जनवरी 7 -- रांची, संवाददाता। दहेज प्रताड़ना से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अदालत ने अभियोजन को जांच अधिकारी की गवाही दोबारा कराने की अनुमति प्रदान की है। अभियोजन पक्ष ने जांच अधिकारी की गवाही कराने को लेकर याचिका दाखिल की थी, जिस पर न्यायिक दंडाधिकारी मयंक मलियाज की अदालत में सुनवाई हुई। अभियोजन को जांच अधिकारी का परीक्षण दो निर्धारित तिथियों में कराने का निर्देश दिया। अदालत ने अगली तारीख 15 जनवरी निर्धारित की है। याचिका में कहा गया था कि मामले के जांच अधिकारी की गवाही अत्यंत आवश्यक है, लेकिन पूर्व में परिस्थितिवश और अनजाने में उनका परीक्षण नहीं हो सका। बता दें कि रातू थाना कांड संख्या 07/17 मामले में पीड़िता के पति अमित सिन्हा समेत छह आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं। आरोपियों के बयान के बाद जांच अधिकारी का परीक्षण किया जाएगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.