पाकुड़, दिसम्बर 23 -- दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार पाकुड़। प्रतिनिधि दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर वर्ष 2024 में मामला दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बीते वर्ष मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 325/24 में एक दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया था। जिसमें आरोपी की गिरफ्तारी होनी थी। परंतु उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी लाल मोहम्मद शेख फरार चल रहा था। बताया कि पुलिसिया सूत्रों की जानकारी के बाद इसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया जहां आवश्यक पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...