गिरडीह, जून 29 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के गुंडरी में एक विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज कराया था। इस मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह में भेज दिया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कांड संख्या 827/ 22 एनबी डब्ल्यू/ ए न्यायालय में पत्नी ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। तबसे उसका पति गुंडरी निवासी अजित विश्वकर्मा फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को घोड़थम्बा बाजार से उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडिह भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...