जामताड़ा, दिसम्बर 12 -- दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर थाना में गाली-गलौज कर मारपीट और दहेज की मांग करने का मामला दर्ज किया गया है। केन्दुवाटांड निवासी फिरोज अंसारी की पत्नी खुतेजा खातुन ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2025 में फिरोज अंसारी एवं मुस्ताक अंसारी की पत्नी अपना बीबी और पुत्री सईमा खातुन ने मिलकर उसे गाली-गलौज कर मारपीट की और घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 137/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की छानबीन कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...