गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने पति, सास, ननद और अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात, अप्राकृतिक यौन संबंध तथा दुष्कर्म की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गोविंदपुरम इलाके में रहने वाली महिला का कहना है कि उसकी शादी 21 अक्तूबर 2015 को नई दिल्ली के द्वारका स्थित एक फार्म हाउस में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उनके पिता ने करीब सवा करोड़ रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद वह पति के साथ नासिक स्थित ससुराल में रहने लगी। आरोप है कि शादी से पहले पति की नौकरी और आय को लेकर झूठी जानकारी दी गई और फर्जी नियुक्ति-पत्र दिखाया गया। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.