मेरठ, मार्च 21 -- दहेज में दो लाख रुपये व एक बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बेरहमी से पीटा गया। विवाहिता पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया गया। पीड़िता का गर्भपात हो गया। पीड़िता की तहरीर पर कंकरखेड़ा पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 दिसंबर 2023 को हापुड़ में न्यू भीमनगर निवासी दुष्यंत के साथ हुई थी। आरोप है शादी में कम दहेज लाने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे और दो लाख रुपये व एक बाइक लाने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोप है कि पति ने उसको कई बार पीटा। पिटाई से विवाहिता का गर्भपात हो गया। पीड़िता मायके आ गई। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पति दुष्यंत, ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.