अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइन क्षेत्र की महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके ससुरालियों ने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यही नहीं, शौहर ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमालपुर निवासी फरहा के अनुसार करीब सात साल पहले जवां क्षेत्र के गांव दफ्तरा निवासी नदीम पुत्र हसमुख के साथ निकाह हुआ था। ससुरालियों ने कुछ समय तक ठीक से रखा। फिर आएदिन छोटी-छोटी बात पर घर में झगड़ा करते थे। दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। कम दहेज का ताना देते हुए अतिरिक्त दहेज में ऑल्टो कार व कारोबार के लिए 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर कमरे में भूखा-प्यासा रखते और बुरी तरह मारपीट करते थे। महिला पर दो बच्चे हैं। 18 दिसंबर 2025 को शाम साढ़े सात बजे ससुरालियों ने बच्...