कन्नौज, जनवरी 9 -- तिर्वा संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने दो मासूम बच्चों सहित विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना ठठिया क्षेत्र के ग्राम कलियानपुर मौजा फुलवारी निवासी राम औतार पुत्र मैकूलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रुचि राजपूत का विवाह 28 नवंबर 2020 को उहिदापुर थाना तिर्वा निवासी जसवीर पुत्र रामऔतार के साथ किया था। विवाह के समय जसवीर ने स्वयं को भारत सरकार की मर्चेंट नेवी में कार्यरत बताया था। शादी के बाद रुचि अपने पति के साथ ससुराल चली गई। पीड़िता के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति जसवीर सिंह और उसके परिजनों द्वारा दहेज को लेकर रुचि को प्रताड़ित किया जाने लगा। ...