पीलीभीत, अगस्त 6 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम मुडलिया गौसू निवासी सकीना पुत्री रफीक ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी जून 2024 में उतराखंड के जिला उधमसिंह नगर के तहसील सितारगंज के ग्राम पंडरी निवासी मुरादहुसैन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। दहेज में कार और पांच लाख रूपये की मांग को लेकर पति मुराद हुसैन,ससुर रफीक,सास अख्तरी बेगम,नंद साईन,बहनोई शाहिद उसके साथ मारपीट करने लगे। करीब 20 दिन पूर्व आरोपियों ने मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तलाक देने की धमकी दी। अमरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.