पीलीभीत, मार्च 23 -- दहेज में तीन लाख रुपये की नगदी न देने पर विवाहिता को उसकी दो बच्चियों के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। न्यूरिया पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम रूर रामनगर निवासी पूनम देवी पत्नी जयवीर सिंह ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह जयवीर सिंह पुत्र मगन सिंह निवासी ग्राम द्वारिका पुरी थाना मंडावर जिला बिजनौर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति जयवीर सिंह, देवरानी अमन देवी, ससुर मगन सिंह, देवर सतवीर सिंह, नंद छाया देवी दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करते थे। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पुत्र के न होने का ताना दिया जाता था। करीब आठ माह पूर्व भी ससुरालियों ने मारपीट कर उसका दहेज का सामान ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.