एटा, मई 12 -- जैथरा, दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। दो वर्ष पहले ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद फर्रूखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव नगला खोटा निवासी प्रवेश ने अपनी बेटी सविता (21) की शादी दो वर्ष पूर्व नीरज पुत्र मानसिंह निवासी मरहिया थाना जैथरा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया गया, इसके बाद भी यह लोग नहीं मानें। आरोप की विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सविता की मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए। थाना पुलिस को जानकारी दी गई। इसमें पति सहित दस लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने विवाहिता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.