कोडरमा, अक्टूबर 27 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के कटाही निवासी रजिया देवी ने रविवार को कोडरमा थाना पहुंचकर अपनी बेटी गायत्री देवी की हत्या का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया। उन्होंने आवेदन देकर कहा कि दहेज में 50 हजार रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं करने पर उनकी बेटी को मारपीट कर और जहर देकर हत्या कर दी गई। रजिया देवी ने बताया कि वर्ष 2022 में उसकी बेटी गायत्री देवी की शादी बेलगढ़ा निवासी अशोक यादव (पिता स्व. छट्ठू महतो) के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती छह माह तक सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद पति अशोक यादव, भैंसुर महरू यादव और राजकुमार यादव दहेज की मांग को लेकर बेटी पर दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं करने पर उसे प्रताड़ित और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। 24 अक्टूबर को ससुरालवालों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.