भागलपुर, फरवरी 19 -- दहेज नहीं दिया तो रचा ली दूसरी शादी नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा थाना के चापर निवासी एक युवक पर उनकी पत्नी महेशखूंट खगड़िया निवासी ने पति के द्वारा दूसरी शादी कर लेने को लेकर नवगछिया महिला थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी 2025 में हुई थी, जिसमें मेरे पिता ने दान स्वरूप डेढ़ लाख रुपये और जेवरात दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद भी मेरे पति नहीं आए और न ही कोई बातचीत हो पायी। पता चला कि मेरी ननद ने हमारे पति की दूसरी शादी बिहपुर लत्तीपुर में दूसरी लड़की से करा दी है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...