फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- थाना रजावली क्षेत्र में ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट की। घटना की एसएसपी के आदेश पर थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जनपद आगरा के थाना एत्मादपुर की नई बस्ती खन्दौली रोड निवासी शोभा उर्फ सुरभि पुत्री कृष्णदत्त की शादी 4 वर्ष पूर्व रेमजा थाना नारखी निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। शोभा की विधवा मां नौदेवी ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिन बाद ही उसके पति व जेठ, जिठानी तथा अन्य ससुरालियों ने बाइक के साथ-साथ फिरोजाबाद में एक परचूनी की दुकान खोलने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की। अतिरिक्त दहेज नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। कई दिनों तक उसे खाना नहीं दिया। बीमार पड़ने पर उसका इलाज नहीं कराया। पति उसे रास्ते में छोड़कर चला गया। उसकी माँ, बड़ी...