बागपत, अक्टूबर 7 -- ढिकोली गांव की एक युवती ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। युवती ने चांदीनगर थाने में पति, सास, ससुर और जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। ढिकोली निवासी अक्षी ढाका पुत्री सतेंद्र ढाका ने बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2025 को सहारनपुर जिले के उमरपुर गंगोह निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन विवाह के दो महीने बाद से ही उसे ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। अक्षी का आरोप है कि कुछ दिन पहले चारों ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इस दौरान जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। किसी तरह जान बचाकर वह मायके पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवती ने चारों आरोपियों के खिलाफ चांदीनगर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.