कन्नौज, जनवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दहेज में कार और दो लाख रूपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ कस्बा निवासी रजनी प्रजापति पुत्र वीरेंद्र प्रजापति ने बताया कि 21 नवंबर 2019 को उसकी शादी इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी भरथना चौराहा विजयनगर निवासी कमल प्रजापति के साथ हुई थी। शादी में लगभग 15 लाख रूपये नगद और जेवर के साथ अन्य कीमती सामान दहेज में दिया गया था, लेकिन ससुरालीजन इतने से संतुष्ट नहीं थे। वह लोग स्कार्पियो कार और दो लाख रूपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। इसको लेकर आयेदिन उसका उत्पीडऩ किया जा रहा था। 15 दिसंबर को ससुरालीजनों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता की तहर...