संभल, दिसम्बर 12 -- जुनावई, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला को ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज को लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति सास ससुर सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र घोषली वाहन गांव की रहने वाली पीड़िता संतोष कुमारी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़िता की शादी अब से कुछ दिन पूर्व थाना धनारी क्षेत्र के भकरौली गांव निवासी कृष्ण कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि पीड़िता के पति कृष्णा एवं सास कमलेश व ससुर श्रीपाल पीड़िता के साथ दान दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे जिसका पीड़िता के द्वारा विरोध किया गया। तो आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। वहीं प...