बागेश्वर, जनवरी 19 -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देश पर जिला न्यायालय सभागार में से दहेज को न कहें अभियान की कार्यशाला हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनीता कुमारी ने ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने दहेज के सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न गतिविधियों, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी भी प्रतिभागियों को दी। कार्यशाला में जिला न्यायालय के कर्मचारीगण एवं बार संघ के अधिवक्तागण ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जिला जज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार तिवारी ने दहेज से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं क...