कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के घना का पूरा गांव की नाजमीन दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मौत की नींद सुलाई गई थी। मृतका के पिता ने घटना के करीब पांच साल बाद अदालत से आदेश कराकर आरोपी पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा कायम कराया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। घना का पूरा निवासी मो. इसराइल ने बताया कि उसने अपनी बेटी नाजमीन का निकाह गांव के ही इमरान वारसी से किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वलों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो 31 मई 2020 को आरोपी ससुरालीजनों ने पीट-पीटकर उसकी बेटी की हत्या कर दी थी। घटना के वक्त की पुलिस से शिकायत की गई थी। कार्...