हाजीपुर, जनवरी 5 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में दहेज में दो लाख रुपए नहीं देने पर एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की प्राथमिकी विवाहिता के पिता भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही विशुनपुर बांदे गांव निवासी सुंनदेश्वर राम ने दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है की मैं अपनी पुत्री ज्योति कुमारी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व भगवानपुर थाना क्षेत्र के ही कुतुबपुर गांव निवासी अशोक राय के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ किये थे। शादी उपहार स्वरूप रुपए पैसे एवं सामान दिए थे। शादी के बाद मेरी पुत्री ससुराल गई। लेकिन ससुराल में कुछ दिन ही ठीक ठाक से रह पाई। मेरी पुत्री की एक दो वर्ष की बेटी है। इस दरम्यान दामाद अभिषेक कुमार पिता अशोक राय, दिपक कुमार पिता अशोक राय आदि मेरे पुत्री से दहेज में ...