बिहारशरीफ, दिसम्बर 24 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव की घटना पति समेत नौ लोगों के खिलाफ करायी गयी एफआईआर इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है। महिला चमरबिगहा-मकसुदपुर निवासी अशोक कुमार की पत्नी सीमा कुमारी है। उसका एक बच्चा भी है। सीमा के भाई राघव कुमार सिंह ने पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग व्यवसाय करने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग करते थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था और मायके से रुपये लाने का दबाव दिया जाता था। रुपये देने से इनकार करने पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गायब कर दिया। मोबाइल से बहन की मौत होने की सूचना दी गयी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.