कौशाम्बी, मार्च 5 -- ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया था। उसने खुदकुशी नहीं की थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस पति समेत 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा गांव निवासी धर्मेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वंदना की शादी जून 2019 में बाखरगंज के कमल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित पिता का कहना है कि ससुराल वालों ने 28 फरवरी की रात उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद हत्या को ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.