धनबाद, जून 17 -- धनबाद। प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद पति और ससुराल वाले ढाई लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे हैं। लोदना हाड़ी पट्टी निवासी बबली के पिता विरेन हाड़ी ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में की है। विरेन की शिकायत पर हिल कॉलोनी निवासी पति और ससुराल वालों के खिलाफ धनबाद थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। विरेन ने पुलिस को बताया कि पुत्री के पति रोशन हाड़ी, उसकी मां भिखनी देवी, ननद प्रियंका देवी, नंदोई सुजल हाड़ी और चाचा ससुर नारायण हाड़ी पुत्री के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। उसे ससुराल में खाना भी नहीं दिया जाता था। 15 जून को जब उन्होंने अपनी पुत्री को फोन किया तो पुत्री ने बताया कि ये लोग बहुत मारपीट कर रहे हैं। लगता है मेरी जान ले लेंगे। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.