बाराबंकी, फरवरी 24 -- देवा शरीफ। क्षेत्र के नई मऊ जबरी कला गांव में ससुराल आए युवक ने पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। दहेज के लिए ससुराल में मारपीट से तंग आकर विवाहिता अपने मायके आई थी। चाकू मारने की घटना के पीछे ससुरालीजन दहेज को कारण मान रहे हैं। घायल पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गत वर्ष अप्रैल माह में हुई थी दोनों की शादी। चाकू मारने के बाद भाग निकला आरोपी युवक ससुराल से भाग निकला। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नई मऊ जबरी कला निवासी राम सुरेश ने अपनी बेटी काजल की शादी वर्ष 2025 में कुर्सी थाना क्षेत्र के बसारा गांव में राहुल से की थी। पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। इसके बावजूद राहुल और राहुल के घर वाले काजल को ससुराल में मारते पीटते थे। दहेज प्रताड़ना और रोज रोज के विवाद से तंग...