वाराणसी, मार्च 1 -- सारनाथ। शादी के लिए दहेज की मांग करने एवं धमकी देने के आरोप में पुलिस आयुक्त के आदेश पर सारनाथ थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। राजनहिया (सारनाथ) की आशा देवी ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी चुकहा (चौबेपुर) निवासी भरत राजभर से तय की थी। गोद भराई रस्म के बाद लड़के पक्ष के लोग 10 लाख रुपया नगद और एक एसयूवी की मांग करने लगे। उनको पहले ही ढाई लाख रुपया दहेज में दे दिया गया था। गोद भराई सहित अन्य रस्मों को पूरा करने में लगभग पांच लाख रुपया खर्च हो गया। बावजूद दहेज मांग जार रही। दहेज न दे पाने की स्थिति में वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। लड़कीवालों ने खर्च हुए पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...