बाराबंकी, जनवरी 2 -- बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और नवजात शिशु के साथ अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर थाना क्षेत्र की निवासी संध्या मौर्य ने बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद, बाइक व जेवरात दिए थे, इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं था और आए दिन प्रताड़ना करता था। आरोप है कि हाल ही में महिला ने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद इलाज खर्च और अन्य मांगों को लेकर दबाव बनाया जाने लगा। महिला का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और नवजात को उससे छीन लिया गया। विरोध करने पर उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.