लखनऊ, फरवरी 5 -- अमीनाबाद थाना इलाके में विवाहिता से बेरहमी से हुई मारपीट के कारण पीड़िता का गर्भपात हो गया। पीड़िता को जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पूरे घटना क्रम को लेकर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पीड़िता निवासी मौलवीगंज ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 22 फरवरी 2024 को मोहम्मद तारीक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष सोने-चांदी के गहने और लगभग पांच लाख रुपये नकद ले चुका था, फिर भी वे और दहेज के लिए दबाव बनाते रहे। पीड़िता ने बताया कि 8 सितंबर 2025 को शाम करीब 6 बजे उसके पति, सास, देवर और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर उसे कमरे में बंद कर दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने इस मामले में ...