महाराजगंज, दिसम्बर 20 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर के इस्माइलपुर निवासिनी एक विवाहिता ने ससुराल के लोगों पर दहेज की अतिरिक्त मांग करने और इसके लिए मारने पीटने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। निचलौल पुलिस को दी गई तहरीर में रेनू पत्नी बृजमोहन निवासिनी इस्माइलपुर मोहल्ला गोरखपुर ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2020 में बृजमोहन से हुई थी। उसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उसकी दो ननदें मायके में ही रहती हैं। बच्ची के जन्म लेने के बाद ससुराल के लोगों ने ताना मारना शुरू किया और अतिरिक्त दहेज की मांग की। इसको लेकर प्रताड़ित करते रहते थे। इधर बीते 16 अक्टूबर की सुबह ससुराल के लोगों ने दहेज में दो लाख रुपए, बाइक और सोने की माला की मांग को लेकर उसे एक कमरे में बंद करके मारा पीटा। उसने बताया कि उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.