बुलंदशहर, जुलाई 13 -- ग्राम ईसापुर निवासी रचना पुत्री सुनील कुमार ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रचना की शादी 2 मार्च 2025 को साहिल पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम जमालपुर थाना बिलासपुर जिला गुड़गांव हरियाणा के साथ हुई थी। शादी में करीब आठ लाख रूपये खर्च हुए थे। आरोप है कि इतना खर्च करने के बाद भी उसके सुसराल वाले दहेज से सन्तुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पहले दिन से ही उसे प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। ससुराल वाले पांच लाख रुपये व एक मोटर साइकिल अपने मायके से लाने की मांग करने लगे। मना करने पर उसे सभी मिलकर लात घूसों से पीटने लगे। पति ने गले में पड़ी चुनरी से गला घोंटने का प्रयास किया, सास ने वहां पड़े डंडे से उसे पीटा। उसकी सास सीता पत्नी जयभगवान, मौसरी सास मंजू पत्नी पप्पू, जेठ राहुल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.