श्रावस्ती, जनवरी 16 -- श्रावस्ती। एसपी के आदेश पर गुरुवार को दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के सुजानडीह गांव निवासी सायदा की शादी तीन वर्ष पहले बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित कमला गांव निवासी अरमान के साथ हुई थी। सायदा ने गिरंट थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 30 अक्टूबर को ससुराली जनों ने सायदा को जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई की और मायके छोड़कर चले गए। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर गुरुवार को पति समेत अन्य ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दूसरी शादी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.