रामपुर, फरवरी 14 -- समोदिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न और दूसरा निकाह करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर निवासी विवाहिता महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह करीब 20 साल पहले मुरादाबाद के थाना पीपलसाना भोजपुर के युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति, जेठ, देवर, ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। ससुरालीजन दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे।पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके पति ने बीते 12 जनवरी 2026 की रात 11 बजे दूसरी युवती से निकाह कर लिया। पीड़िता ने विरोध किया तो उसे और उसक...