प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 9 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन निवासी वहीद की बेटी सीबा बानो का निकाह 22 सितंबर 2023 को मानधाता के रामपुर बजहा निवासी जावेद खान से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। बाद में जेवर लेकर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद शौहर जावेद, ससुर मोहीदुद्दीन, जेठ अफरोज और कनीसफात्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.