मुरादाबाद, मार्च 17 -- दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता से मारपीट की। एक दिन पहले उसके मायके में जाकर पति ने तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर मूंढापांडे थाना पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के नियामतपुर इकरोटिया निवासी तरन्नुम का निकाह तीन साल पहले गांव के ही नाजिम से हुआ था। तरन्नुम ने तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से पति ओर ससुराल वालों ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति नाजिम, सास, अमीर जहां, देवर फिरोज, चचिया ससुर अनवर और उसका बेटा हनीफ व नंदोई फरजंद उसके मायके में पहुंच गए। आते ही सभी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। पति तीन तलाक देकर चला गया। एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालियों पर मारपीट, तीन तलाक समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.