बाराबंकी, जनवरी 3 -- बाराबंकी। एक विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने और पति पर तीन तलाक दिये जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली के बंकी कस्बा निवासी फातिमा ने बताया कि उसका निकाह करीब दो माह पहले थाना व कस्बा जैदपुर निवासी मो. फौज के साथ हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद पति मो.फौज, सास फरीदा, ससुर मो. शकील ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे कमरे में बंद कर देते थे। भोजन भी नहीं देते थे। पीड़िता ने बताया कि बाद में उसे तलाक देकर दूसरी शादी करने के लिए धमकी देने लगे। पीड़िता ने बताया कि पिता व मां 29 दिसंबर को उसके ससुराल आए थे। यहां उन लोगों ने अभद्रता की गई। इस दौरान मझिया भी मौजूद रहे। आरोप है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.