गोरखपुर, अगस्त 7 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना सेमरी निवासी विवाहिता को ससुराल वाले दो लाख दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिए। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के सेमरी निवासी मधु पुत्री सुरेंद्र की शादी छह नवंबर 2019 में फूल कुमार निवासी ऊंचगांव थाना मुडेरवा जिला बस्ती के साथ हुई थी। ससुराल जाने के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। बाद में ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 2 लाख की मांग करने लगे। और प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। ससुराल के लोगों ने 25 नवंबर 2024 को मारपीट कर बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति फूल कुमार, ससुर रामकरन, सास करोड़ा देवी, देवर निरंजन कुमार, अचल कुमार, ननद अंजनी, संजनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.