कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- पिपरी थाना क्षेत्र के जलालपुर घोषी गांव में ब्याही महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। उसे पति तक से बात नहीं करने दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करारी कस्बे के हजरतगंज मोहल्ले की सदफ फात्मा पुत्री मो. रिजवान ने बताया कि उसका निकाह 31 अक्तूबर 2022 को जलालपुर घोषी निवासी मो. मुजीब से हुआ था। पीड़िता की मानें तो निकाह के कुछ दिनों बाद ही पति मुंबई चला गया। इसके बाद उसने मतलब रखना बंद कर दिया। इसी बीच पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप है कि ससुर मो. हसीब व देवर मो. मुजम्मिल पीड़िता को फोन पर पति से बात नहीं करने देते थे। ससुर और देवर बाइक के साथ गहनों की मांग करते थे। परेशान होकर पीड़िता मायके चली आई। तीन फरवरी 2023 को दोनों पक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.