बस्ती, जनवरी 10 -- छावनी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छावनी थानाक्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल में शादी के बाद पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी गई। इसे लेकर लगातार मारपीट व डराधमका कर पति समेत अन्य ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। मांगें पूरी नहीं होने पर विवाहिता को कमरे में बंद करके भी मारापीटा। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुधईपुर निवासी प्रतिमा सिंह की शादी छावनी थानाक्षेत्र के हिल्सी गांव निवासी विवेक सिंह के साथ वर्ष 2022 में हुई थी। वर्तमान में अपने मायके में रह ही प्रतिमा सिंह ने थाने पर दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी शादी में मायके वालों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.