बाराबंकी, जनवरी 8 -- कोठी (बाराबंकी)। क्षेत्र के गंजरिया गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद ससुरालीजनों ने उसके कमरे में ताला लगा दिया। इस मामले में विवाहिता ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और घर में ताला लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोठी थाना क्षेत्र के गंजरिया गांव निवासी पीड़िता नीतू रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति लक्ष्मीनारायण रावत उन्हें प्रताड़ित करते हैं। पति ने घर में ताला लगा दिया है। जिसमें जेठानी रेखा और जेठ बृजेश रावत भी घर में ताला बंद कराने में शामिल हैं। आरोप है कि जेठ बृजेश रावत ने कथित तौर पर तीन महीने के भीतर दूसरी महिला को घर लाने की धमकी दी है। आगे शिकायत में पति, जेठ और जेठानी एकराय हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.