मोतिहारी, नवम्बर 2 -- सिकरहना। ढाका थानान्तर्गत सराठा गांव में रविवार की रात्रि सदरे आलम की पत्नी जहाना खातून (28) की मृत्यु हो गयी। मृतका के पिता शिकारगंज थानान्तर्गत परेई गांव निवासी मो. हदीस ने अपनी पुत्री की दहेज के लिए उसके ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने ढाका थाना में बताया कि उसकी पुत्री की शादी आज से करीब साढ़े चार साल पूर्व सराठा गांव निवासी सदरे आलम के साथ हुयी थी। उनकी पुत्री को एक डेढ़ वर्ष व दूसरी डेढ़ माह की बच्ची है। शादी के बाद से ही उसके पति व ससुरालवाले दहेज के लिए दबाव बना रहे थे। इधर, घर बनाने के लिए उसके पति ने तीन लाख रूपये दहेज के रूप में मांग करने लगे। रूपये नहीं देने पर बार बार उनकी पुत्री के साथ मारपीट की जाती थी और जान से मार देने की धमकी दी जा रही थी। इसको लेकर कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.