आजमगढ़, मार्च 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के सनपुर गांव में दहेज के लिए पति ने विवाहिता की सोमवार की शाम हत्या कर दी। घटना को लेकर मंगलवार को पूरे दिन दोनों पक्षों के बीच पंचायत होती रही। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर बाद पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी राममनोहर गुप्ता की बेटी 20 वर्षीय नेहा गुप्ता की शादी डेढ़ साल पूर्व सनपुर गांव निवासी रवि गुप्ता के साथ हुई थी। रवि गुप्ता के पिता रामानंद परिवार के साथ कानपुर में रहते हैं। रवि गुप्ता नेहा के साथ घर पर रहता है। विवाहिता के पिता राममनोहर गुप्ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से रवि रुपये की मांग को लेकर नेहा को प्रताड़ित करता था। आए दिन उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.