मेरठ, दिसम्बर 15 -- सरधना। ईकड़ी निवासी अलफिशा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह करीब एक वर्ष पूर्व मोहल्ला बीसफुटा पठानकोट बड़ौत में रहने वाले युवक से हुआ था। आरोप है कि पति, ससुर, सास, जेठ, ननद और अन्य रिश्तेदार उस पर मायके से एक स्विफ्ट डिजायर कार लाने का दबाव बनाते थे। आरोप है कि 14 सितंबर को दहेज की मांग को लेकर फिर से उसके साथ मारपीट की गई और उसे जबरन कार में बैठाकर गांव ईकड़ी के बाहर लाकर छोड़ दिया। इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। विरोध करने पर गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया। शनिवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...