कौशाम्बी, जुलाई 20 -- प्रतापगढ़ में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित किया गया। मामले की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम गांव की नेहा देवी पुत्री देव नारायण तिवारी ने बताया कि उसकी शादी प्रतापगढ़ जिले के शुकुलपुर निवासी प्रकाश शुक्ला से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। इससे परेशान पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दिया। कोखराज थाना पुलिस ने आरोपी पति प्रकाश शुक्ला, ससुर अवनीश शुक्ला, सास उर्मिला देवी, नंद निधि व ममिया ससुर नन्हा दुबे के खिलाफ केस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.