बरेली, नवम्बर 18 -- नवाबगंज। दहेज में बाइक और दो लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। लड़के वालों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। तहरीर लड़की के पिता की ओर से थाना क्योलड़िया में दी गई है। क्योलड़िया के बहर जागीर गांव के ग्रामीण ने बेटी का रिश्ता क्योलड़िया गांव के युवक से तय किया था। दोनों पक्षों की सहमति से 22 दिन पूर्व दोनों की मंगनी की गयी थी। लड़की के पिता का आरोप है। मंगनी के दौरान उन्होंने लड़के को एक 51 हजार रुपए, सोने की एक अंगूठी व अन्य सामान दिया था। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही लड़के वाले उनसे शादी में बाइक और दो लाख रुपए नकद देने की मांग करने लगे। लड़की वालों ने असमर्थता जतायी तो लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। लड़की के पिता ने उन्हें मनाने का प्रयास किया। परेशान लड़की के पिता ने थाना क्योलड़िया में ...